CSR पहल से श्रद्धालुओं को राहत, सीएम ने फ्लैग ऑफ कर भेजे मोबाइल टॉयलेट्स 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार सुबह अपने निजी आवास नगरा तराई खटीमा में आमजनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनी और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने रेकिट संस्था द्वारा पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उपलब्ध कराए गए 6 मोबाइल शौचालयों को हरी झंडी दिखाकर चंपावत के लिए रवाना किया। ये शौचालय CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत मेले में स्वच्छता और जन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, रामनगर और भवाली के नामी स्कूलों पर प्रशासन की गाज; 15 दिनों में बुक लिस्ट बदलने के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी सोमवार शाम को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे थे और छठ महोत्सव में भाग लेने के बाद नगरा तराई अपने निजी आवास में रात्रि विश्राम किया। मंगलवार सुबह उन्होंने नगरा तराई निजी आवास एवं लोहियाहेड सीएम कैंप कार्यालय में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई तेज : चोरगलिया पुलिस ने युवक को कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

इस CSR पहल के तहत रेकिट एवं प्लान इंडिया की ओर से चंपावत जिला प्रशासन को छह मोबाइल शौचालय वैन प्रदान की गई हैं, जिनमें चार महिला और चार पुरुष शौचालय के साथ दो चेंजिंग रूम भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इन्हें फ्लैग ऑफ करके मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीपीयू पुलिस ने ट्रैफिक ड्यूटी के साथ-साथ मानवता की मिसाल पेश की — नैनीताल पुलिस की ईमानदारी से महिला पर्यटक को खोया हुआ मोबाइल व नकदी वापस मिला

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, चंपावत जिलाधिकारी मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी और एडीएम कस्तूभ मिश्रा सहित कई स्थानीय जन मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT