दो अगस्त तक नहीं मिलेगा राहत! उत्तराखंड में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के कई पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

वहीं, अन्य जिलों में भी तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

मौसम विभाग ने लोगों से विशेषकर पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील की है। जिन क्षेत्रों में भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना रहती है, वहां लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्यभर में यह बारिश का सिलसिला दो अगस्त तक जारी रह सकता है। इसको देखते हुए राज्य प्रशासन ने सभी संबंधित जिलों को अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

Ad_RCHMCT