चमोली आपदा: सड़कों पर मलबा, सीएम मैदान में, राहत कार्य तेज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली जिले की थराली तहसील में हाल ही में बादल फटने की घटना से भारी तबाही मच गई। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और कुलसारी में राहत शिविर पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावितों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और उन्हें राहत राशि के चेक भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

मुख्यमंत्री धामी ने हेलीपैड पर प्रशासनिक अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि आपदा से प्रभावित सभी लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और पुनर्वास की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

आपदा के चलते लगभग 15 किलोमीटर के क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 10 से अधिक सड़कें मलबे के कारण बंद हो गई हैं, जिससे क्षेत्र में यातायात पूरी तरह बाधित है। BRO और लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की टीमें जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कें खोलने में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चीना पीक के दुर्गम जंगलों में लापता युवक की खोज: नैनीताल पुलिस, SDRF और डॉग स्क्वॉड का बड़ा सर्च अभियान

आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि हादसे में अब तक एक युवती का शव बरामद किया गया है। वहीं चेपड़ों बाजार क्षेत्र में एक अन्य लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर नगर निगम: पर्यावरण मित्रों को दिवाली पर वेतन-बोनस न देने पर भड़के पार्षद, MSWM कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग

प्रशासन, बचाव दल और स्थानीय एजेंसियां राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी से जुटी हुई हैं। साथ ही, क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को बहाल करने का कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है।

Ad_RCHMCT