रामनगर नगर निकाय सीमा विस्तार के तहत ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन, पढ़े update

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल/रामनगर: उत्तराखंड शासन के पंचायतीराज सचिव द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नगर निकाय रामनगर के पुनः परिसीमन के लिए विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायतों का परीक्षण किया गया और उनकी सूची तैयार की गई। इसके आधार पर ग्राम पंचायतों का नवगठन और पुनर्गठन किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद रामनगर के सीमा विस्तारीकरण में विकास खण्ड रामनगर के राजस्व ग्राम चोरपानी, शिवलालपुर पाण्डे, शिवलालपुर रियुनिया, गौजानी और कानियाँ को नगर पालिका रामनगर में सम्मिलित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

साथ ही, ग्राम पंचायत कानियों में तीन राजस्व ग्राम, कानिया, धरमपुर नफनिया और किशनपुर पाण्डे शामिल थे। राजस्व ग्राम कानिया के नगर निकाय रामनगर में सम्मिलित होने के बाद, अवशेष राजस्व ग्राम धरमपुर नफनियां और किशनपुर पाण्डे को निकटस्थ ग्राम पंचायत लछमपुर ठेरी में सम्मिलित करते हुए लछमपुर ठेरी ग्राम पंचायत को पुनर्गठित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

इसके अलावा, वर्ष 2023 में रामनगर वन प्रभाग के कोटा राजि के अंतर्गत स्थित टौगिया ग्राम, लेटी, चोपड़ा और रामपुर को पृथक-पृथक राजस्व ग्राम घोषित किया गया, जिसके चलते इन राजस्व ग्रामों को पंचायतीराज व्यवस्था में लाना आवश्यक हो गया।

राजस्व ग्राम लेटी (जनसंख्या-454) और चोपड़ा (जनसंख्या-565) को मिलाकर ‘चोपड़ा’ नामक नई ग्राम पंचायत का गठन किया गया है। वहीं, राजस्व ग्राम रामपुर (जनसंख्या-443) को निकटस्थ ग्राम पंचायत पाटकोट में सम्मिलित कर पाटकोट ग्राम पंचायत को पुनर्गठित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

नवगठित और पुनर्गठित ग्राम पंचायतों का विवरण निर्धारित प्रारूप पर तैयार कर जनसामान्य के लिए प्रकाशित किया जाएगा। यह जानकारी विकास खण्ड कार्यालय रामनगर, जिला पंचायत नैनीताल, जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय नैनीताल, विकास भवन भीमताल और जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल के सूचना पटों पर चस्पा की जाएगी।

Ad_RCHMCT