दुखद-हरिद्वार मे भगदड़, कई के हताहत होने की आ रही खबर

ख़बर शेयर करें -

जनपद हरिद्वार, मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, SDRF की 03 टीमें मौके के लिए रवाना

आज दिनाँक 27 जुलाई 2025 को मनसा देवी में भगदड़ मचने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए SDRF की 03 टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

Corbetthalchal haridwar- उत्तराखंड राज्य से दुखद खबर आ रही है जहाँ हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ है। भगदड़ में छह लोगों की मौत की खबर है। कई लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर भी है। मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घायलों को तुरंत अस्पतालों में पहुंचाने में लग गई। 

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

शुरुआती जानकारी के अनुसार, भगदड़ उस समय हुई जब मंदिर मार्ग पर हाईवोल्टेज लाइन का तार टूटकर गिर गया। मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। तार टूटने से अचानक मची अफरा-तफरी की वजह से स्थिति बेकाबू हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ मच गई। भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई। मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं। घटना की विस्तृत रिपोर्ट का इंतज़ार है।

Ad_RCHMCT