बड़ी खबर-हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, 4 दिन में कार्रवाई के आदेश, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन मोड, अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

अवैध निर्माण पर सख्ती: 4 दिन में कार्रवाई के आदेश, ADM ने किया निरीक्षण

अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की सख्त चेतावनी, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

हल्द्वानी:-अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आज हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों के खिलाफ सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध तरीके से निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक समर्थन: 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया विजन; 16 सितंबर को घोषित होंगे परिणाम

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दो व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि चार दिन के भीतर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सरस मेले की धूम: स्थानीय उत्पादों और महिला सशक्तिकरण को मिला बड़ा मंच!

उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT