मतगणना से पहले ‘मास्टर क्लास’- पंचायत चुनाव की मतगणना को प्रशिक्षित हुए 1500 कार्मिक

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 की मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में हल्द्वानी स्थित मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में मतगणना कार्मिकों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 1200 मतगणना सहायक और 300 मतगणना सुपरवाइजर को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश

प्रशिक्षण में कार्मिकों को मतगणना की प्रक्रिया, वैध-अवैध मतों की पहचान, मत पत्र लेखा, मतों का मिलान और मतपेटी खोलने की प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि मत पत्रों को गिनने से पहले अलग-अलग रंग के 50-50 मतपत्रों के बंडल बनाए जाएंगे, जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से मतगणना की जाएगी।

प्रशिक्षण के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि मतगणना की प्रक्रिया चार स्तरों पर होगी —सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य, फिर ग्राम प्रधान, इसके पश्चात क्षेत्र पंचायत सदस्य, और अंत में जिला पंचायत सदस्य के मतों की गणना की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 5 साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन; विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बताया सराहनीय

कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय एवं जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी और सभी कार्मिकों को ईमानदारी, गोपनीयता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र; प्रदेश में 3.09 लाख महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी'

अधिकारियों ने कहा कि मतगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं है, इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को पूर्ण सजगता और सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।

Ad_RCHMCT