ऋषिकेश-तपोवन क्षेत्रान्तर्गत साईं घाट व निम बीच पर गंगा नदी में डूबे 02 व्यक्ति,एसडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग अभियान,वीडियो

ख़बर शेयर करें -

आज सोमवार को पुलिस चौकी ढालवाला द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि तपोवन क्षेत्र में साईं घाट पर गंगा नदी में एक व्यक्ति डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। उसी दौरान एक अन्य घटना में निम बीच के पास एक अन्य व्यक्ति के डूबने की सूचना SDRF टीम को प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

SDRF टीम के डीप डाइवर्स द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

साईं घाट पर डूबे व्यक्ति का नाम:- निखिल उम्र- 30 वर्ष, निवासी :- भटिंडा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

नीम बीच पर डूबे व्यक्ति का नाम :- अक्षय उम्र 25 वर्ष, निवासी :- करनाल।

Ad_RCHMCT