अनियंत्रित होकर पलट गई रोडवेज बस, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में रविवार की शाम बड़ा हादसा टल गया। हरिद्वार में मुरादाबाद रोडवेज डिपो की बस अनियंत्रित होकर सीसीआर के सामने ऊंचा पुल पर पलट गई और दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में गेट के पास नीचे जा गिरी। बस के नीचे गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद रोडवेज की बस हरिद्वार आई थी। इसी बीच बस अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद हाईवे की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए बस पलटकर दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के एंट्री  गेट पर नीचे गिर गई। पुलिस के मुताबिक बस में लगभग 35 से 40 सवारियां बैठी थीं।  20-25 यात्री घायल हो हुए है ।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील

 घायलों को 108 एंबुलेंस और स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। बस को बाहर निकलवाया जा रहा है।

Ad_RCHMCT