रुद्रपुर-आज से हुआ इंटर सिटी बस का संचालन

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर। डीडी चौक स्थित पंडित राम सुमेर शुक्ल पार्क से सिडकुल होते हुए हल्द्वानी, दिनेशपुर के लिए इंटर सिटी बसों का संचालन शुरू हो गया है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मेयर रामपाल सिंह और आरटीओ संदीप सैनी व सिडकुल इंटर सिटी बस यूनियन के अध्यक्ष अश्वनी सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर इंटरसिटी बस को रवाना किया।

इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि इंटरसिटी बस सेवा शुरू होने से हजारों यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। खासकर सिडकुल में आवागम करने वालों के लिए यह सेवा वरदान साबित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उन्होंने कहा कि सिडकुल जाने के लिए अब वाहन का इंतजार नहीं करना होगा। एक बस जाने के तुरंत बाद दूसरी बस यात्रियों की सेवा के लिए उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इंटर सिटी बस सेवा की जरूरत लम्बे समय से महसूस की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

नई सेवा के तहत अब डीडी चौक स्थित पंडित राम सुमेर शुक्ल पार्क से हल्द्वानी रोड पर सिडकुल चौराहे से होते हुए सिडकुल पानी की टंकी से ट्रांजिट कैम्प ढाल से होकर वापस उसी मार्ग से हल्द्वानी/दिनेशपुर तक संचालित की जायेगी।

कुछ बसें सिडकुल पानी की टंकी से ट्रांजिट कम्प् ढाल होकर वापस उसकी मार्ग से डीडी चौक पहुंचेंगी। उन्होंने सभी बस चालकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं बस निर्धारित स्थान पर ही खड़ी करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इस दौरान एसएसपी ने बस यूनियन के स्टॉपेज का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर एच पी तिवारी, विनय श्रीवास्तव, आशुतोष शर्मा, श्रीकर सिन्हा, पीसी बिष्ट, अनूप सिंह, संजीव तोमर, राजेश मिश्रा आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Ad_RCHMCT