दुःखद- अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के दून में एलआईसी मंडी के पास रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दाैरान हादसे में दो लोगों की माैत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक स्विफ्ट डिज़ायर कार अनियंत्रित होकर एलआईसी मंडी के पास पेड़ से टकरा गई। कार में दो लोग सवार थे। सूचना मिलते ही माैके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृत पुरुष की पहचान गौरव (22) पुत्र संजय कुमार निवासी बड़ोवाला देहरादून के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा व्यक्ति ट्रांसजेंडर था जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है ।

Ad_RCHMCT