नैनीताल/रामनगर की बेहतर यातायात व्यवस्था तथा यातायात नियमों का उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध अधिक चालानी कार्यवाही के लिए टी०आई० वेद प्रकाश भट्ट को एसएसपी ने किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-दिनांक 30.4.2024 को प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें उनके द्वारा अपराधों की समीक्षा के साथ-साथ जिले की यातायात व्यवस्था की समीक्षा भी की गई। यातायात व्यवस्था की समीक्षा के दौरान वेद प्रकाश भट्ट प्रभारी निरीक्षक यातायात नैनीताल/रामनगर द्वारा नैनीताल और रामनगर शहर में सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध एमवी एक्ट के अंतर्गत पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष में अधिक चालानी कार्रवाई करना पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

जिसके फलस्वरुप एसएसपी नैनीताल द्वारा निरीक्षक यातायात के कार्यों की सराहना की गई। प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा कुशल निर्देशन, मेहनत और लगन से किए गए कार्य के लिए उन्हें एसएसपी द्वारा अपने कैंप कार्यालय नैनीताल में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनकी टीम की भी सराहना करते हुए मेहनत और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

निरीक्षक यातायात नैनीताल द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध एमवी एक्ट के अंतर्गत इस वर्ष में माह अप्रैल तक कुल 2868 चालान किए गए हैं जोकि पिछले वर्ष 2160 ही था।एसएसपी नैनीताल ने अन्य अधिनस्थों को भी इसी तरह मेहनत और लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

Ad_RCHMCT