बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड-अपराध पर वार) नदी मे शराब पीकर उपद्रव करने वाले 18 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही

मालदेवता सौंग नदी में रायपुर पुलिस ने चलाया अभियान

18 व्यक्तियों को मालदेवता सौंग नदी मे शराब पीकर उपद्रव करने पर किया गिरफ्तार

48 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में किया चालान

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

12000/-रूपये का वसूला जुर्माना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों व शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है ।

उक्त आदेश के क्रम में आज रविवार को थाना रायपुर पुलिस द्वारा मालदेवता सौंग नदी में चैकिंग अभियान चलाया गया उक्त चैकिंग अभियान के दौरान सौंग नदी में खुले स्थान पर शराब पीकर उपद्रव करने वालें 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं 48 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान कर उक्त व्यक्तियों से 12000/-रूपये जुर्माना वसूला गया । उक्त अभियान लगातार जारी है ।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष कुन्दन राम,उ0नि0 संजय रावत चौकी प्रभारी मालदेवता,उ0नि0 कमलेश प्रसाद चौकी प्रभारी बालावाला,म0उ0नि0 रजनी चमोली,अपर उ0नि0 सुशील बलूनी,हे0का0 अखिलेश सिंह,कानि0 प्रेम पंवार,कानि0 किशनपाल,म0का0 शोभा सेमवाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

UttarakhandPolice UKPoliceStrikeOnCrime Crime news
police

Ad_RCHMCT