नाबालिक लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-शुक्रवार को एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष के साथ एक अभियुक्त निखिल चोपड़ा द्वारा होटल में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अवैध संबंध बनाने के संबंध में तहरीर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना के क्लेमेंटटाउन में तत्काल  मु0अ0सं0 – 49/24 धारा 328/376 भादवि व 3/4 पोक्सो अधिनियम 
के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई, गठित  टीम द्वारा रविवार को अभियोग में वांछित अभियुक्त निखिल चोपड़ा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

नाम पता अभियुक्त
निखिल चोपड़ा पुत्र प्रवीन चोपड़ा निवासी चमन विहार फेस 2, निरंजनपुर, थाना बसंत विहार, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष

UttarakhandPolice UKPoliceStrikeOnCrime Crime news
police

Ad_RCHMCT