दुःखद- घरेलू कलह के चलते बुुजुर्ग ने विषैला पदार्थ खाकर दे दी जान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जहरीले पदार्थ के सेवन से बुजुर्ग की मौत हो गई। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जानकारी के अनुसार बिन्दुखत्ता निवासी 64 वर्षीय दिवान सिंह पुत्र नर सिंह ने बीते दिवस घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से आत्महत्या के कारणों  के बारे में जानकारी ली है। प्रथम दृष्टया गृह कलह के चलते आत्महत्या करना सामने आया है।

Ad_RCHMCT