दुःखद- डंपर ने तीन कारों को मारी टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला स्थित लच्छीवाला टोल टैक्स पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार डंपर ने तीन वाहनों को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हादसे से पहले सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक एक तेज रफ्तार डंपर ने टोल टैक्स के पास एक लाल कार को टक्कर मारी और उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। इस दौरान दो अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गए, जिससे दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहनों के परखचे उड़ गए और डंपर के नीचे बुरी तरह से दब गए।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

घटनास्थल पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ के जवानों ने कटर की मदद से डंपर के नीचे फंसी गाड़ियों को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई, और मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डंपर ने लाल कार को टक्कर मारकर घसीटते हुए आगे बढ़ाया, और इस दौरान दो अन्य वाहन भी डंपर की चपेट में आ गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और एसडीआरएफ ने तेजी से कार्यवाही की, ताकि घायल लोगों को तुरंत मदद मिल सके।

Ad_RCHMCT