दुःखद- सड़क हादसे में पुलिस कर्मी की गई जान, पुलिस महकमे में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। यहां दर्दनाक हादसे की खबर है। बाइक सवार पुलिस जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस खबर से जहां पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। 

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल: 'देवभूमि उद्यमिता योजना' से पिथौरागढ़ की मानसी बनीं सफल बिजनेस वुमन; पारंपरिक 'ऐपन कला' को बनाया रोजगार

जानकारी के अनुसार मूल रूप से खटीमा निवासी आसिफ पुत्र शाहिद वर्तमान में सितारगंज में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी वर्तमान में चुनाव में ड्यूटी लगी हुई है और मौजूदा समय में एसएसटी टीम में कार्यरत थे। रात्रि ड्यूटी समाप्त कर सोमवार की सुबह आसिफ चोरगलिया से बाइक पर सवार होकर अपने घर सितारगंज की ओर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ​'50 वर्षों में नहीं देखा ऐसा चमत्कारिक मेला'— रिकॉर्ड भीड़ के बाद भी सुव्यवस्थित संपन्न हुआ कैंची धाम स्थापना दिवस

 इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत से जहां पुलिस परिवार में शोक की लहर है वहीं परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT