दुःखद- अत्येष्टि से लौट रहे ग्रामीणों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

चमोली। गढ़वाल मंडल में सड़क हादसे की खबर है। नारायणबगड़ के पास ग्रामीणों का वाहन खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। जबकि एक की मौत की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

अब तक मिली जानकारी के अनुसार नारायणबगड़ के नलगांव-कफोली-बमियाल निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर मैक्स टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हुई। बताया जा रहा है कि अंत्येष्टि में आए लोग घर लौट रहे थे कि तभी हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।

Ad_RCHMCT