दुःखद- अंधड़ के बीच कार में जा गिरा पेड़, युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर अंधड़ ने कहर बरपाया है। उत्तरकाशी के मोरी तहसील क्षेत्र में तूफान के बीच पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक को स्थानीय लोगों ने निकाल कर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में आज कहीं-कहीं बहुत हल्की-हल्की वर्षा-बर्फबारी व मैदानी जिलों में शुष्क मौसम, 8 जिलों में 30-40 किमी/घंटा हवाओं का वॉच अलर्ट।

बताया जाता है कि यह हादसा पुरोला,मोरी मोटर मार्ग पर डेरिका से एक किलोमीटर आगे हुआ जहां आंधी तूफान आने से एक कार के ऊपर चीड़ का पेड़ जा गिरा। जिसके चलते कार में सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वोत्तर रेलवे की पर्यावरण संरक्षण की ओर बड़ी पहल, इज्जतनगर मंडल में 'विश्व पर्यावरण दिवस 2026' अभियान का आगाज।

घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में भेजा गया है। उक्त कार मे कुल दो व्यक्ति ही सवार बताये गये है पुलिस और एसडीआरएफ घटनास्थल पर मौजूद है तथा पेड़ को सड़क मार्ग से हटाकर दूर करने का प्रयास किया जा रहा है विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।

Ad_RCHMCT