बारिश के मद्देनजर इस जिले में सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल

ख़बर शेयर करें -

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 22 जुलाई को जनपद ऊधमसिंह नगर अन्तर्गत अनेक जगह भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। इसके तहत जिलाधिकारी ने 22 जुलाई को स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये जा रहे बुलेटिन एवं एडवाइजरी तथा वर्तमान में जनपद अन्तर्गत एवं पहाड़ी जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन दिनांक 22 जुलाई (सोमवार) को बन्द रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

Ad_RCHMCT