मंदाकिनी नदी किनारे फंसे चार युवक, एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल निकाला

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। केदारनाथ यात्रा पर आए चार युवक रामबाड़ा से लिनचोली में मंदाकिनी नदी के किनारे फंस गए थे, जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल निकाला। यात्री केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे थे। तभी नदी किनारे फंस गए।

सेक्टर मजिस्ट्रेट, लिनचोली द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि केदारनाथ दर्शन के बाद लौटते समय चार युवक आकाश उम्र 22 वर्ष निवासी- निहाल विहार, नांगलोई वेस्ट दिल्ली, अमित कुमार साहू उम्र 24 वर्ष निवासी दिल्ली, धनराज सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी साहनी मोहल्ला, नांगलोई वेस्ट दिल्ली व इरफान पुत्र नसरूदीन उम्र 22 वर्ष निवासी निहाल विहार नांगलोई वेस्ट दिल्ली लिनचोली व रामबाड़ा में नदी किनारे फंस गए है, जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

सूचना पर पोस्ट लिनचोली से मुख्य आरक्षी प्रविंद्र धस्माना के हमराह एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे में उक्त युवक तक पहुंचकर नदी किनारे से सभी को एक-एक कर सुरक्षित निकाला, जिसके उपरांत उन्हें लिंचोली पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

युवकों ने बताया कि केदारनाथ दर्शन के उपरांत लौटते समय उन्होंने शॉर्टकट के लिए नदी किनारे का रास्ता पकड़ लिया। काफी देर नदी किनारे चलते रहने के बाद आगे चलकर रास्ता खत्म हो गया और अंधेरा भी हो गया जिसके चलते वे लोग वहां फंस गए।

Ad_RCHMCT