परमार्थ घाट,हरिद्वार में डूबे बच्चों की खोजबीन में जूटी SDRF उत्तराखंड पुलिस,एक का शव किया बरामद

ख़बर शेयर करें -

परमार्थ घाट,हरिद्वार में डूबे बच्चों की खोजबीन में जूटी SDRF उत्तराखंड पुलिस, एक का शव किया बरामद।

कल दिनाक 10 जून 2024 को शाम के समय परमार्थ घाट हरिद्वार में नदी में नहाते हुए 2 बच्चे डूब गए थे। दोनो बच्चे कानपुर के रहने वाले थे जो अपने परिवार संग यहां आए थे,इसी दौरान दोनों बच्चे नदी में चले गए और नदी में तैरने के प्रयास में डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

आज दिनाँक 11 जून सुबह से एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम व जल पुलिस हरिद्वार द्वारा सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सर्चिंग के दौरान एस डी आर एफ डीप डाइवर पंकज बिष्ट द्वारा 15 से 20 फीट गहराई में जाकर एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। टीम द्वारा शव को जिला पुलिस को सुपर्द कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

हर्ष पुत्र राकेश उम्र 13 बर्ष ग्राम सपाई,थाना विधनु कानपुर,
का शव बरामद कर लिया गया है।

नमन पुत्र स्वर्गीय प्रदीप उम्र 15 वर्ष ग्राम सराय , थाना कल्याणपुर, जिला कानपुर का सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज
Ad_RCHMCT