राष्ट्रीय खोज एवं बचाव (CSSR) प्रतियोगिता में एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस का शानदार प्रदर्शन -द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम किया रोशन

ख़बर शेयर करें -


Corbetthalchal-भूकम्प, भूस्खलन और अन्य आपदाओं से ध्वस्त संरचनाओं में खोज एवं बचाव कार्य में दक्षता बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की CSSR प्रतियोगिता में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड राज्य एवं पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है।

यह प्रतियोगिता छक्त्थ् द्वारा 17-18 मार्च 2025 को देशभर की एसडीआरएफ इकाइयों के लिए चार जोनों में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राज्यों की कुल 30 एसडीआरएफ टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों का मूल्यांकन उनकी तकनीकों, फील्ड दक्षता, समयबद्ध रेस्क्यू, बाधाओं को पार करने की क्षमता तथा सामूहिक रणनीतिक संचालन के आधार पर किया गया। प्रत्येक जोन से दो श्रेष्ठ टीमों का चयन कर कुल आठ टीमों को फाइनल राउंड के लिए आमंत्रित किया गया। उत्तरी जोन से उत्तराखंड और हिमाचल की SDRF टीमों का चयन फाइनल हेतु हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

एसडीआरएफ उत्तराखंड की टीम ने पुलिस महानिरीक्षक
एसडीआरएफ श्री अरुण मोहन जोशी के मार्गदर्शन एवं सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में प्रतियोगिता की प्रत्येक चुनौती को तकनीकी दक्षता, समन्वय और अद्वितीय टीमवर्क के साथ पूर्ण करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने प्रथम स्थान एवं आंध्र प्रदेश की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
टीम नेतृत्व एवं प्रतिभागी

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

एसडीआरएफ उत्तराखंड की इस विजयी टीम का नेतृत्व उप सेनानायक श्री शुभांक रतूड़ी द्वारा किया गया। टीम में निरीक्षक श्री प्रमोद रावत, उप निरीक्षक श्री अनूप रमोला, श्री पंकज खारोला,मुख्य आरक्षी श्री दिगपाल लाल, श्री मनोज धोनी, श्री दीपक कुमार, श्री मुकेश टोलिया, श्री जयकृत सिंह, श्री अमित राठौर, श्री जयदीप गैरोला,कांस्टेबलरू श्री सोहन सिंह, श्री विपिन आर्य, श्री विक्रम चंद, श्री प्रकाश कुमार, श्री नवीन प्रसाद, श्री गब्बर सिंह, श्री शक्ति सिंह, श्री हरीश नाथ गोस्वामी, श्री सुरेंद्र नेगी, श्री अनिल कोठियाल, श्री मुकेश कुमार ने भाग लिया, जिन्होंने अपने समर्पण, अनुशासन व कार्यकुशलता से राज्य का सिर ऊँचा किया।

पुरस्कार एवं सम्मान
इस उपलब्धि हेतु टीम को ₹75,000 की पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जिसे महानिदेशक, एनडीआरएफ द्वारा समापन समारोह में प्रदान किया गया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्यों की एसडीआरएफ इकाइयों की आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करना, आपसी समन्वय को बढ़ावा देना तथा प्रभावी व सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशनों हेतु आवश्यक तकनीकी व रणनीतिक दक्षताओं का विकास करना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक


राज्य के लिए गौरव का क्षण
एसडीआरएफ उत्तराखंड की यह सफलता न केवल विभाग बल्कि पूरे प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि उत्तराखंड को भविष्य में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाने की प्रेरणा देती ।

Ad_RCHMCT