आपदा प्रभावित लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, प्रोटोकॉल तोड़ जनता के बीच पहुंचे सीएम धामी, video

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं आपदा प्रभावित लोगों से भी मिले। इस दौरान थराली में आपदा प्रभावित कुछ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से आग्रह किया कि वे ऊपर के गांवों का भी जल्द से जल्द रास्ता खुलवा दें।

यह भी पढ़ें 👉  ​शोक में डूबा पुलिस महकमा: जांबाज फायरमैन जगजीत सिंह को एसएसपी नैनीताल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान के साथ बाजपुर में होगी अंतिम विदाई

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि रास्ता खुलाने का काम युद्धस्तर पर जारी है और जैसे ही मार्ग सुरक्षित होगा, वे स्वयं वहाँ गांववासियों के साथ जाकर हालात का जायजा लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गर्जिया: बेलामुंडे रिवर साइड रिसोर्ट के कर्मचारी की नदी में डूबने से मृत्यु

विदित है कि मुख्यमंत्री इसी तरह धराली आपदा के समय लगातार तीन दिन तक प्रभावित क्षेत्र में डटे रहे और हर राहत एवं बचाव कार्य की खुद मॉनिटरिंग की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर : जस्सागांजा की आर-पार की लड़ाई: भारी वाहनों पर रोक या सड़कों पर होगा संग्राम?

मुख्यमंत्री धामी ने साफ संदेश दिया है कि उत्तराखण्ड सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और प्रभावित गांवों तक राहत और सहायता पहुँचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad_RCHMCT