हवालात देख दुष्कर्म के आरोपी के हुए होश फाख्ता, पीड़िता से निकाह को हुआ तैयार

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। स्थानीय कोतवाली की हवालात देखकर दुराचार का आरोपी पीड़िता से निकाह करने को तैयार हो गया और पीड़िता की सहमति के बाद आरोपी को पुलिस ने छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत ग्राम मेहवड का है। घटना की बाबत पुलिस ने बताया कि मेहवड कलां निवासी युवती से ग्राम टोडा निवासी सहबान के प्रेम सम्बन्ध थे। इसी बीच सहबान युवती से शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद उसके साथ निकाह करने से वह मुकर गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

युवती की तहरीर पर पुलिस ने सहबान को हिरासत में ले लिया। सहबान के निकाह करने के राजी होने के बाद पुलिस ने दोनों को राजी करके उन्हें भेज दिया।

Ad_RCHMCT