यहाँ पावर हाउस के बाहर झुलसे युवक का शव मिलने से सनसनी

ख़बर शेयर करें -

कई बार पावर हाउस में फॉल्ट आने की वजह से लोगों की जान जाने की खबरें सामने आती रहती है ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र से सामने आ रहा है यहां पर नैनीताल हाईवे पर स्थित मटकोटा पावर हाउस के बाहर झुलसे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया। वहीं पुलिस शव की शिनाख्त जांच में जुट गई है। मंगलवार रात करीब 10 बजे मटकोटा पावर हाउस में फॉल्ट हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Exam 2026: आधे से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा? सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा, देखें अपने जिले का हाल!

पुलिस के मुताबिक, पावर हाउस में मौजूद कर्मचारियों ने बाउंड्री के बाहर जाकर देखा तो तारों के बीच में एक युवक का शव झुलसा हुआ था। कर्मचारियों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में "जन-जन की सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम: मुख्यमंत्री धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात, गृह क्षेत्र को बताया अपना परिवार

यहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सिडकुल पुलिस का कहना है की शव की शिनाख्त की जा रही है। शिनाख्त के बाद ही मामले में कुछ पता चल सकेगा।

Ad_RCHMCT