यहां युवती का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में मची सनसनी

ख़बर शेयर करें -

राजधानी देहरादून से अपराध को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कपूर गेस्ट हाउस के कमरे में बैड के भीतर युवती का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गयी।सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

शव एक से डेढ़ माह पुराना बताया जा रहा है।जिस कमरे में महिला रुकी थी उसकी कमरे में बेड के नीचे महिला का शव को छिपा कर रखा गया है।जो कि हत्या की साजिश की ओर साफ इशारा कर रहा है।महिला के साथ उसका पति भी रुका था।परन्तु पति का कोई सुराग नही लग पा रहा।शव अधिक दिन पुराना होने के चलते पता लगाना मुश्किल है हत्या कैसे हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

कमरे में से दुर्गंध आने से आस-पास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी ।मौके पर पहुँची पुलिस ने कमरा खोल कर देखा तो कमरे में से तेज़ दुर्गंध आयी और देखा तो बैड के भीतर महिला का सड़ा गला शव पड़ा हुआ था।बताया जा रहा है कि दोनों वेस्ट बंगाल के रहने वाले थे और महिला मसूरी में ही कार्यरत थी।मौके पर एसओ राजपुर सीओ डालनवाला एसपी सिटी देहरादून वह फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर अपनी कार्यवाही की पुलिस लॉज मालिकों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे के लिए जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Ad_RCHMCT