यहां नदी किनारे अज्ञात महिला का मिला शव, सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के मनेरा में भागीरथी नदी किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। 

जानकारी के अनुसार, सुबह मनेरा क्षेत्र के कुछ लोगों को भागीरथी नदी के दाएं किनारे पर एक शव दिखा, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में शव की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल

कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शव बुजुर्ग महिला का है, जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष से अधिक लग रही है। शव का पंचायत नामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

कोतवाल ने कहा कि उत्तरकाशी में साधु संतों के निधन के बाद उन्हें नदी में जल व नदी किनारे भू समाधि भी दी जाती है। यह शव उनमें से भी एक हो सकता है। जो नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे लगा हो सकता है। शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद का शव अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

Ad_RCHMCT