गुप्त प्रसव के बाद हत्या! उत्तराखंड में नवजात शव मिलने से सनसनी, विधवा गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गोबर के ढ़ेर में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैली हुई है। गांव की ही एक विधवा महिला पर अपने गर्भ में पल रहे नवजात को प्रसव के बाद गोबर के ढ़ेर में दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

यह मामला चमोली जिले के नंदानगर विकासखंड का है। घटना के बाद, नंदानगर थाना पुलिस और महिला मंगल दल की महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर महिला की निशानदेही पर गोबर के ढेर से भ्रूण को बरामद किया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

नंदानगर पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है, हालांकि महिला मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि DNA रिपोर्ट के आधार पर भ्रूण के पिता का पता चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार, महिला के पति की 10 वर्ष पहले करंट लगने से मृत्यु हो गई थी, और महिला के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और बीएनएस धारा 91 (गर्भपात करना या कराना, अवैध रूप से भ्रूण नष्ट करना) और धारा 94 (शव को छिपाने या नष्ट करने का अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

Ad_RCHMCT