सनसनीखेजः यहाँ इस हालत में मिला शव, दहशत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के आजादनगर इलाके में गुरुवार सुबह एक युवक का शव नहर में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। शव का ऊपरी हिस्सा बोरे से ढका हुआ था, जिससे हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की आशंका गहराती जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद ट्रांजिट कैंप थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर जांच शुरू की। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी जेब से एक आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुआ है, जिन पर देवरतन सिंह, निवासी बरेली लिखा हुआ है। पुलिस दस्तावेजों के आधार पर शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि शव आजादनगर वार्ड-4 स्थित ब्रिलिएंट एकेडमी स्कूल के पास नहर में मिला था। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटनाक्रम की कड़ी जोड़कर आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT