अल्मोड़ा हादसे में गंभीर घायल हल्द्वानी से ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा जिले के मर्चुला क्षेत्र में कूपी बैंड के पास कल हुआ एक भयावह सड़क हादसा क्षेत्रीय परिवारों के लिए एक बड़ी त्रासदी बनकर आया। इस हादसे में 36 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर ध्यान से नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का होगा कायाकल्प: सीएम धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन; ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने पर जोर

हादसे में गंभीर रूप से घायल एक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश स्थित एम्स भेजा गया। इस महत्वपूर्ण एयरलिफ्ट ऑपरेशन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेई और तहसीलदार सचिन कुमार मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी की। यह कदम घायलों को शीघ्र और प्रभावी इलाज मुहैया कराने के लिए उठाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेई ने बताया, “सुशीला तिवारी अस्पताल में मर्चुला सड़क हादसे के 9 घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ घायलों को डॉक्टरों ने एम्स भेजने की सलाह दी थी, और फिलहाल एक गंभीर घायल को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश भेजा गया है।”

Ad_RCHMCT