नौकर की करतूत हुई उजागर, मालिक के घर में खड़ी बाइक चोरी कर हो गया फरार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने नौकर पर बाइक चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

पुलिस को सौंपी तहरीर में तल्ला पचौनिया चोरगलिया निवासी विक्रम बिष्ट पुत्र स्व. गंगा सिंह ने कहा है कि वह बीती 26 मई को राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ का प्रशिक्षण प्राप्त करने द्रोण ग्रुप ऑफ कॉलेज रूद्रपुर चला गया। इस बीच घर में ही कार्यरत नौकर राहुल पुत्र लीलू निवासी नया गांव कटान चोरगलिया देर रात मोटर साइकिल संख्या यूके04एस- 1544 की चोरी कर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

इस घटना का पता अगली सुबह परिवारजनों के जागने पर चला। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है।

Ad_RCHMCT