लाखों की चोरी का खुलासा, आरोपी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चालक को गिरफ्तार किया गया है। उसे कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार स्नेह कुंज जौनपुर निवासी डॉ0 अर्जना रानी पुत्री ओमप्रकाश ने कोतवाली कोटद्वार में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके ड्राइवर अनूप चौहान ने मेरी गैर मौजूदगी में मेरे घर से एक हैड बैग जिसमें 3 लाख 20 हजार रुपए, कार की चाबी और हस्ताक्षरित चैक चोरी करके ले गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा चौरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए टीम गठित कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक विभव सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा ग्रासटन गंज निवासी अभियुक्त अनूप चौहान को उधान विभाग तिराहा कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन हेतु 2500 हजार रुपए के ईनाम घोषणा की है। पूछताछ में अभियुक ने बताया कि डॉ0 अर्जना ने हाल ही में अपना मकान बेचा था। घर में उनके बुड्ढे माँ बाप रहते थे। मकान बेचकर उनके पास काफी पैसा आ गया। 19 तारीख को मैं डॉ0 अर्जना की गैर मौजूदगी में उनके घर गया, जहां से मैने लगभग 2 लाख 30 हजार रुपए निकाले।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

कुछ पैसे मैंने घरेलु सामान खरीदने में खर्च कर दिये। मेरे पास अब 2 लाख रुपये है। जिस हेण्ड बैग में हस्ताक्षरित चैक,आधार कार्ड, पेन कार्ड, आदि दस्तावेज रखे थे, वह मैंने जला दिये और गाडी की चाबी कहीं दूर झाड़ियों में फेक दी, ताकि मुझ पर कोई शक ना कर सके।

Ad_RCHMCT