बहनों ने सीएम धामी को बांधी राखी, क्षैतिज आरक्षण पर किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

खटीमा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों ने उनके निजी आवास नगरा तराई, खटीमा में राखी बांधकर अपना आशीष दिया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय, लोहिया हेड में जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

राज्य आंदोलनकारियों व उनके परिवारजनों ने राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10% क्षैतिज आरक्षण के बिल पास होने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तदोपरांत मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड हेलीपैड पर इंटरलॉकिंग टाईल्स के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री अनिल डब्बू, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एसडीएम रविन्द्र बिष्ट सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT