(उत्तराखंड) पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन महिलाओं सहित छह गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalcha हरिद्वार:-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल (IPS) के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।

👉 कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक होटल से देह व्यापार में संलिप्त 3 महिलाओं, 2 पुरुषों और होटल संचालक सहित कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

🔍 मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों के आधार पर की गई, जिस पर SSP ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर पूरी योजना के तहत ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

⚖️ फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही जारी है।

Ad_RCHMCT