रामनगर मे कोसी नदी का सहारा लेकर तस्कर फरार, आबकारी टीम ने भारी मात्रा मे कच्ची शराब पकड़ी, video

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal ramnagar

रामनगर में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 80 लीटर कच्ची शराब बरामद

रामनगर- आयुक्त उत्तराखंड के निर्देश पर जनपद नैनीताल की प्रवर्तन टीम और रामनगर आबकारी क्षेत्र-03 की संयुक्त टीम ने बुधवार को रामनगर एवं आसपास के इलाकों में छापेमारी की। मुखबिर की गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में अवैध कच्ची शराब की तस्करी करने वालों ने दबिश पड़ते ही भागने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

तस्कर कोसी नदी में कूदकर पानी के बहाव का सहारा लेकर फरार होने में सफल रहे। टीम ने त्वरित पीछा किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। मौके से प्लास्टिक की बोरी में भरे 250 पाउच में करीब 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

फरार तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा-60 के तहत अज्ञात अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा विधिक जांच जारी है। कार्रवाई में सहायक आबकारी आयुक्त हरीश जोशी, आबकारी निरीक्षक उमेश पाल, सुश्री रुचिका कांडपाल, प्रधान आबकारी सिपाही रमाकांत, अलका एवं आबकारी सिपाही शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश
Ad_RCHMCT