पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। तराई क्षेत्र पूरी तरह कोहरे की आगोश में है, जबकि पर्वतीय इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि कुछ इलाकों से हल्के हिमपात की भी सूचना मिली है। आने वाले कुछ दिन प्रदेश कोहरे की आगोश में रहेगा, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री धामी; नवनिर्वाचित सचिवालय संघ कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। विशेष रूप से 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की आशंका है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

मौसम विभाग ने हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण सुबह और रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है, इसलिए वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर कड़ा रुख: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति वाले जिलाधिकारियों को 'प्रतिकूल प्रविष्टि' देने के दिए निर्देश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

Ad_RCHMCT