बड़ी खबर-उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस परीक्षा की दी बड़ी update, पढ़े

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal uksssc
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 68/ उ०अ० से०च०आ०/2025 दिनांक 31 जनवरी, 2025 में विज्ञापित पदनाम फोटोग्राफर / स्नातक सहायक / प्रतिरूप सहायक / वैज्ञानिक सहायक के कुल रिक्त 36 पदों हेतु लिखित परीक्षा दिनांक 31 अगस्त, 2025 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की गई।

उक्त लिखित परीक्षा की औपबंधिक उत्तर-कुंजी दिनांक 10 सितंबर, 2025 को आयोग की वेबसाइट जारी करते हुए अभ्यर्थियों 15 सितंबर, 2025 से 19 सितंबर, 2025 तक उत्तर-कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों/उत्तरों पर ऑनलाईन आपत्तियाँ प्राप्त की गई। आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा निराकरण किया गया तथा अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

अंतिम उत्तर-कुंजी के आधार पर लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा श्रेणी / उपश्रेणीवार अर्जित अंकों के अनुसार कुल रिक्तियों के 1.5 अनुपात में अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची एवं अंतिम उत्तर-कुंजी (Final Answer key) अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

अवगत कराना है कि यह औपबंधिक श्रेष्ठता सूची अंतिम चयन परिणाम नहीं है। अंतिम चयन परिणाम अभ्यर्थियों के ऑनलाईन आवेदन पत्र में किये गये दावों के अनुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को अभिलेखों की सन्निरीक्षा के पश्चात् अर्ह अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की श्रेष्ठता के आधार पर कुल पदों के सापेक्ष घोषित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

अतः औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि उनके अभिलेखों की सन्निरीक्षा दिनांक 08 जनवरी, 2026 (बृहस्पतिवार) को आयोग कार्यालय में की जानी प्रस्तावित है। अभिलेख सन्निरीक्षा एवं पदों की वरीयता से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर पृथक से प्रकाशित किये जायेंगे।

Ad_RCHMCT