तो इस वजह से की गई थी इरम की हत्या, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल में हुए महिला पर्यटक ईरम खान हत्याकांड का तल्लीताल थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 1 अगस्त को पर्यटन नगरी नैनीताल के एक प्रतिष्ठित होटल के कमरे में एक महिला पर्यटक का शव बरामद हुआ। प्रांरभिक जांच में ज्ञात हुआ कि उक्त महिला पर्यटक एक अन्य युवक के साथ घटना से एक दिन पूर्व 31 जुलाई को उक्त होटल में रुके हुए थे, परंतु युवक मौके से फरार है। इस मामले में पुलिस की सूचना पर दो अगस्त को मृतका की बहन वादिनी फरहीन वारसी, पुत्री रिजवान उल हक, निवासी-लाल नगरी पंजाब नैशनल बैंक के पास मुरादाबाद उत्तर प्रदेश द्वारा थाना तल्लीताल में तहरीर दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

कहा कि मौ0 गुलजार पुत्र मौ. सद्दीक, निवासी करुला रहमत नगर गली नं- 04 नियर गुलामे रसूल मस्जिद थाना कटघर जिला मुरादाबाद व उसके सहयोगियों नेहा, सिमरन, सिमरन की मां आसमां के द्वारा उसकी बहन का अपहरण किया गया और उसकी हत्या कर दी गयी है। इस पर पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और संदिग्ध व्यक्तियो के कॉल डिटेल का अवलोकन किया गया। पुलिस द्वारा सभी साक्ष्य एकत्रित कर मृत्तका इरम खान का विसरा परीक्षण आरएफएसएल रुद्रपुर में कराया गया जिसमें जहर की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि मृतका इरम खान अभि० मौ०गुलजार से अलग अपने घर पर रह रही थी अभियुक्त मृत्तका पर मुकदमा वापस लेने का दबाव डालता था। इसी साजिश के तहत अभियुक्त ने इरम की हत्या कर दी और होटल के कमरे का लॉक लगाकर भाग गया। घटना का खुलासा सीओ विभा दीक्षिक ने किया। पुलिस टीम में रोहताश सागर थानाध्यक्ष तल्लीताल, अपर उप निरीक्षक नीरज सिंघल, हेड कांस्टेबल शिवराज राणा, ललित राम, कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह मेहरा, अमित कुमार, पूनम राणा, अनिल गिरि सर्विलांस सेल हल्द्वानी शामिल थे।

Ad_RCHMCT