नाबालिक पोते के अपहरण की फिराक में हैं कुछ लोग, दादी ने पुलिस से लगाई गुहार

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। दादी ने अपने नाबालिग पोते के अपहरण की आशंका कुछ लोगों पर जतायी है। इस बाबत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

उक्त मामला कोतवाली रूड़की अन्तर्गत ग्राम भंगेडी महावतपुर का है। घटना की बाबत थानेदार भवानी शंकर पन्त ने बताया कि ग्राम भंगेडी निवासी महिला शिमला देवी को आशंका है कि रंजिशन कुछ लोग उसके नाबालिग पोते का अपहरण करने की फिराक में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

पुलिस द्वारा आरोपियों के मोबाईल नम्बरों की काॅल डिटेल खंगाली जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT