अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी ने अधीनस्थों को दिए यह कड़े निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट ने मी‌टिंग हॉल में मासिक अपराध समीक्षा बैठक लेते हुए प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने रामनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही सभी अधिनस्थों को अनुशासन और शतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवारा घूमने वाले गोवंश हेतु प्रचलित अभियान ऑपरेशन कामधेनु में सार्थक परिणाम हासिल किए गए हैं। सभी थाना प्रभारी निरंतर कार्यवाही जारी रखें।

सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग की जाय। चेकिंग अभियान के माध्यम से यातायात नियमों का समाज में विशेषकर नाबालिको के मध्य से कड़ाई से पालन करवाएं। सभी थाना प्रभारी द्वारा एमएसीटी और आई-आरएडी एप में अध्यावधिक किए गए डाटा की समीक्षा की गई। ज्यादा से ज्यादा डाटा फीडिंग में जोर देने को कहा गया। मौसम परिवर्तन के चलते  थानो व कार्यालयों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। गुड फूड एंड हाईजीन की व्यवस्था करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

एसएसपी ने कहा कि  कर्मचारियों हेतु स्मार्ट बैरकों की तर्ज पर स्मार्ट शौचालयों पर जोर दिया जाय। सभी थाना प्रभारी इस पर अभियान के रूप में कार्य करें, प्रपोजल जनपद मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। माल निस्तारण की कार्यवाही में तेजी लाएं, कमिटी के समक्ष डिस्पोजल की कार्यवाही करवाएं। सीसीटीएनएस में ऑनलाइन जीडी, आईआईएफ फार्मों में डाटा समय पर अध्यावधिक करें। आईसीजेएस में लॉगिन और सर्चिंग में बढ़ोत्तरी करें। सत्यापन की कार्यवाही में तेजी लाएं। संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखें।एनडीपीएस एक्ट में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करें।

न्यायालयों तथा संहिता में निहित प्रावधानों और निर्देशों का कढ़ाई से अनुपालन करें। धोखाधड़ी और रंगदारी के मामलों में संलिप्त आरोपियों को वांछित घोषित करें, धरपकड़ की जाय। कहा कि  एसपी क्राइम नैनीताल तथा एसपी सिटी हल्द्वानी थानों में प्रचलित लंबित विवेचनाओं का नियमित रूप में आदेश कक्ष लेकर सफल निस्तारण करवाएं। लंबित  प्रार्थना पत्रों और जांचों का भी निर्धारित समयावधि के भीतर सफल निस्तारण करें। थाने पर शिकायत व समस्या लेकर आने वाले दिव्यांगजनों और असहाय पीडित के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हर संभव मदद देकर न्यायोचित कार्यवाही करें।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

कहा कि संपत्ति चोरी और नकबजनी के अपराधों में बरामदगी प्रतिशत में बढ़ोत्तरी करें। चोरी वाहनों की शत प्रतिशत बरामदगी करें। गैंगस्टर और गुंडा अधिनियम में अधिक से अधिक कार्यवाही करें। आदतन और पेशेवर अपराधियों का चिन्हीकरण करें। एनडीपीएस और जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाहियों में तेजी लाएं। अवैध नशे के तस्करों और सट्टेबाजों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें। महिलाओं की सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस एप्प और गौराशक्ति मॉड्यूल के अंतर्गत डाउनलोड और पंजीकरण करवाएं।

वांछित/इनामी अपराधियों की कुशल रणनीति बनाकर टीमें गठित कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।  न्यायिक कार्यवाहियों एनबीडब्ल्यू, कुर्की वारंट तामिली की समीक्षा की गई।  शिथिलता बरतने और लापरवाही करने पर संबंधित थानो के उपनिरीक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। 

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

इस दौरान माह में जनपद में  प्रभावी पुलिसिंग कर महत्वपूर्ण योगदान देने व सराहनीय कार्य करने के लिए उपनिरीक्षक मनोज अधिकारी, थाना रामनगर, हेड कानि0 कुंदन कठायत, एसओजी, हेड कानि0 कमला बिष्ट, एलआईयू नैनीताल, हेड कानि0 ललित डंगवाल, एलआईयू नैनीताल, का0 सुमित कुमार जल पुलिस, कानि0 चंद्रशेखर मल्होत्रा, थाना कालाढूंगी, कानि0 खुशाल सिंह बिष्ट, एलआईयू नैनीताल, महिला का0 सोनी थाना रामनगर, कानि0 जगत सिंह, कानि0 जीत सिंह, यातायात सैल को Best Employees of the month के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी के दौरान डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, श्री हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री हीरा सिंह राणा, संयुक्त निदेशक विधि, समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा इकाइयों के प्रमुख मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT