बिग ब्रेकिंग-(हल्द्वानी) युवक को गोली मारने की घटना का SSP नैनीताल ने किया खुलासा, गिरफ्त में आया छटा हुआ बदमाश, पूर्व में भी 16 मुकदमे हैं दर्ज, इस वजह से मारी थी गोली

ख़बर शेयर करें -

SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा का स्पष्ट संदेश कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, अपराधियों पर होगी कड़ी कार्यवाही

गत रात्रि में युवक को रंजिश के चलते गोली मारने की घटना का SSP नैनीताल ने किया खुलासा

नैनीताल पुलिस की गिरफ्त में आया छटा हुआ बदमाश, पूर्व में भी 16 मुकदमे हैं दर्ज

हल्द्वानी corbetthalchal.in-रविवार को भोटिया पड़ाव क्षेत्र में जजी के पास किसी व्यक्ति को गोली मारने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।

सूचना पर एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण द्वारा तत्काल
एस0पी0सिटी हल्द्वानी, सी0ओ0 सिटी हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी समेत अन्य पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया।    

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

पुलिस द्वारा घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया गया परिजनों को सूचित किया। तत्पश्चात घटना में सलिप्त अभियुक्त के विरूद्व  धारा- 109/137(2)/352 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा घटना के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई तथा मुखबिर मामूर किए गए।   

काफी प्रयासों के पश्चात पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी को बसानी क्षेत्र थाना मुखानी से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

पूछताछ पर यह पाया गया कि अभियुक्त द्वारा गोलीबारी की वारदात राजनीतिक मुद्दे के चलते की गई जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी के विगत चुनाव के दौरान हार जाने के कारण आपसी रंजिशन उसने यह घटना कारित की।

अभियुक्त का नाम-
सुमित बिष्ट उर्फ बाली पुत्र नन्दन सिंह नि0 बैलेजली लॉज भोटिया पडाव हल्द्वानी

आपराधिक इतिहास-

अभियुक्त के विरूद्व पूर्व में हत्या के प्रयास, बलवा, छेडछाड, मारपीट आदि के 16 अभियोग पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त समय- समय पर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की जाती रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

बरामदगी-
घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या- UK04AL5092 Maruti Fronx
01 अदद अवैध तमन्चा 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर

नोट- एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा टीम को 2500 रू0 नगर ईनाम।

पुलिस टीम-

1- राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली
2- व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर
3- उ0नि0 संजीत राठौड़ प्रभारी एसओजी
4- उ0नि0 दिनेश जोशी,
5- उ०नि० नरेन्द्र कुमार,
6- हे0कानि0 विक्रम सिंह
7- हे0कानि0 कैलाश आर्या
8- कानि0  तारा सिंह
9-सर्विलांस टीम

Ad_RCHMCT