यहां एसएसपी ने की बड़ी कार्यवाही,2 लापरवाह अफसरों समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

ख़बर शेयर करें -

देहरादून में दलीप सिंह कुंवर ने एसएसपी का कार्यभार संभाला है, तबसे वो लगातार एक्शन में हैं। कई बार देखने को मिला है कि खुद एसएसपी आधी रात को सड़कों पर उतर जाते हैं।


लापरवाह अफसरों की खुद क्लास लगाते हैं और कानून व्यवस्था में मजबूती लाने की हर संभव कोशिश करते हैं। इस बीच एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल उन्होंने रविवार के दिन चेकिंग के आदेश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

एसएसपी के आदेश के बाद भी कुछ लापरवाह अफसरों ने एक कान से सुना और दूसरे कान से निकाल दिया। उन्होंने एसएसपी के आदेशों को भी बेहद लापरवाही से लिया। जब एसएसपी को इस बाबत जानकारी मिली तो उन्होंने अफसरों पर नाराजगी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर सबसे पहले राजपुर थाना क्षेत्र में गए, जहां पर थानाध्यक्ष मोहन सिंह चेकिंग ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थे। इसके बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर आराघर चौकी पहुंचे।

यहां भी चौकी इंचार्ज प्रवीन पुंडीर और सिपाही ड्यूटी से गायब थे। इसके बाद एसएसपी आईएसबीटी पहुंचे, वहां भी एक सिपाही गायब था। ऐसे में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने वायरलेस सेट पर ही राजपुर थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज आराघर सहित चार पुलिसकर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर करने के निर्देश जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

आपको बताते चलें इससे पहले एसएसपी देहरादून देहरादून एसएसपी ने 6 चौकी इंचार्ज को व्हाट्सएप पर लोकेशन न देने के मामले में हटा दिया था।

Ad_RCHMCT