बड़ी खबर-बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी के लिए देहरादून पुलिस हुई गुरुग्राम के लिए रवाना

ख़बर शेयर करें -

देहरादून के किमाड़ी रोड पर टेबल लगाकर शराब पीने के आरोपी यूट्यूबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गुरुग्राम रवाना हो गई है।

टीम में एक दरोगा और दो कांस्टेबल शामिल हैं। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस संपत्ति की कुर्की के लिए आवेदन करेगी।

बताते चलें गुरुग्राम निवासी यूट्यबर बॉबी कटारिया 23 जुलाई को देहरादून आया था। पुलिस जांच में पता चला कि उसने यहां किमाड़ी रोड पर टेबल लगाकर न सिर्फ शराब पी बल्कि उतावलेपन में मोटरसाइकिल भी दौड़ाने के साथ दोनों ओर ट्रैफिक भी रोका गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट

जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कैंट थाने में बॉबी कटारिया के खिलाफ आईपीसी 342, आईपीसी 336, आईपीसी 290, आईपीसी 510, व 67 आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकारों की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

इसके बाद बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस ने उसे नोटिस दिया था, लेकिन न तो वह आया और न ही अन्य माध्यम से बयान दर्ज कराए।


ऐसे में पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराया और अब उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

एक-दो दबिश के बाद अगर वह नहीं मिला तो संपत्ति की कुर्की के लिए आवेदन किया जाएगा। इससे पहले पुलिस उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करवाने की भी तैयारी कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक दारोगा और दो कांस्टेबलों की टीम को गुरुगग्राम रवाना कर दिया गया है।

Ad_RCHMCT