देहरादून-(बड़ी खबर) जानिये क्यों एसएसपी ने इन पुलिस कर्मियों पर की कार्यवाही,पढ़ें पूरी खबर।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून न्यूज

देहरादून के पुलिस विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ देररात एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने एक बार फिर पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है।

दरअसल, अपने काम में लापरवाही बरत रहे राजपुर थाना प्रभारी और आराघर चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून एसएसपी ने रात को कुछ चिन्हित स्थानों पर चेकिंग करने के निर्देश दिए थे। इसी का जायजा लेने के लिए खुद देहरादून एसएसपी रात को अपने निजी वाहन से घूमने निकल गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

लेकिन रात को चेकिंग के दौरान राजपुर और आराघर चौकी के पुलिस कर्मचारी नदारद नजर आ रहे थे। जिसके चलते देहरादून एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपुर थाना और आराघर चौकी के प्रभारी के साथ ही 4 कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

आपको बता दें कि इससे पहले भी देहरादून एसएसपी, काम में लापरवाही बरतने और उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार काम ना करने पर कई पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही कर चुके हैं।

Ad_RCHMCT