यात्रियों के लिए खुशखबरी! हेली सेवा शुरू, जानिए कैसे होगी यात्रा पूरी तरह सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए हैलीसेवा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया गया है कि दूसरे चरण के लिए हेली सेवाओं का संचालन 15 सितंबर से शुरू होगा। इसी कड़ी में आज शुक्रवार से हेली टिकट की बुकिंग भी शुरू हो गई है।

साल 2025 में हुई कई हेली दुर्घटनाओं के चलते नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने हेली सेवाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम शुरू कर दिए हैं। उत्तराखंड सरकार हेली सेवाओं को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए कई अहम कदम उठा रही है। इसके तहत प्राधिकरण ने ऐसी व्यवस्थाएं लागू की हैं, जो पिछले वर्षों में हुई दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेंगी। इन रणनीतियों का मुख्य फोकस यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने पर है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

राज्य सरकार देहरादून से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों तक हेली कनेक्टिविटी को बढ़ावा दे रही है। खासकर चारधाम यात्रा के दौरान बड़े पैमाने पर हेली सेवाओं का संचालन किया जाता है। हालांकि, समय-समय पर हेली दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आती रही हैं, जो सरकार के लिए चिंता का विषय हैं।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इस चुनौती को देखते हुए सरकार ने यात्रियों के भय को कम करने और यात्रा को सुगम बनाने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल को कड़ा कर दिया है। हेली सेवाओं के जरिए बाबा केदारनाथ धाम तक यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाने की पूरी व्यवस्था की जा रही है ताकि वे निश्चिंत होकर अपने गंतव्य तक पहुँच सकें।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ हेली सेवाओं का संचालन किया जाएगा और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Ad_RCHMCT