वन दरोगा भर्ती में एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, दो आरोपी धरे

ख़बर शेयर करें -

वन दरोगा भर्ती में एसटीएफ को नकल करवाने की आशंका लग रही थी जो कि सही साबित हुई जिसके बाद उत्तराखंड एसटीएफ के द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया जिसमें से आज दो आरोपियों को एसटीएफ के द्वारा पकड़ लिया गया है जानकारी के अनुसार बता दें कि उत्तराखंड एसटीएफ के द्वारा नकल करवाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रविंदर लश्कर का रहने वाला जबकि प्रशांत खानपुर निवासी बताया जा रहा है दोनों व्यक्तियों ने चार से ₹5 लाख रुपए लिए और नकल करवाई । आरोपियों ने यह धनराशि आगे अपने साथियों को भिजवाई। वहीं एसटीएफ ऑनलाइन पेपर करवाने वाली एजेंसी के कर्मचारियों से लगातार पूछताछ कर रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

एसटीएफ की ओर से यूकेएसएसएसी पेपर लीक प्रकरण में अब तक तीन भर्तियों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं और तीनों में 36 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें स्नातक स्तर की परीक्षा में 34 जबकि वन रक्षक भर्ती में दो की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Ad_RCHMCT