गरमपानी में देर रात पहाड़ी से गिरा पत्थर, बड़ा हादसा टला

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। गरमपानी बाजार में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। यहां देवी मंदिर के पास थुवा की पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से एक वाहन तथा दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि रात का समय होने से मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार देर रात थुवा की पहाड़ी से विशालकाय पत्थर गरमपानी बाजार स्थित देवी मंदिर के पास आ गिरा। इससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकान को भी नुकसान पहुंचा है। वाहन स्वामी हरेंद्र जलाल ने बताया कि वह देर रात हल्द्वानी से सवारियों को ले कर वापस आ गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

जिसके बाद उसने वाहन खड़ा कर दिया।  जिसमें रात के समय अचानक पहाड़ से पत्थर गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Ad_RCHMCT