हाईस्कूल में फेल होने से तनाव में आई छात्रा ने इस तरह की अपनी जीवन-लीला समाप्त

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने पर बिन्दुखत्ता की छात्रा ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। विषपान से गंभीर छात्रा को एसटीएच ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  थारी के जंगलों में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1500 किलो लाहन नष्ट

मेडिकल चौकी इंचार्ज प्रवीण तेवतिया ने बताया कि संजय नगर बिन्दुखत्ता निवासी शानू आर्या (16) हाईस्कूल की छात्रा थी। कहा कि 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आया। रिजल्ट में वह फेल हो गई। इस कारण उसने बुधवार की शाम करीब छह बजे विषैला पदार्थ निगल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  आज आएगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट: सुबह 10 बजे जारी होंगे हाईस्कूल और इंटर के नतीजे

छात्रा तबियत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Ad_RCHMCT