बिग ब्रेकिंग:-सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु SSP NAINITAL की सख्त कार्यवाही,यातायात नियमों का पालन न करने वाले 16090 लापरवाह चालकों के विरूद्व की कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु SSP NAINITAL की सख्त कार्यवाही,यातायात नियमों का पालन न करने वाले 16090 लापरवाह चालकों के विरूद्व की कार्यवाही

पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाये जाने एवं यातायात नियमों का पालन करवाये जाने हेतु एसपी यातायात/थाना-चौकी प्रभारियों/यातायात प्रभारी को लगातार वाहन चैकिंग कर ओवर लोडिंग, नशे में वाहन चलाने वालों, ओवर लोडिंग आदि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

इसी क्रम में जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात हल्द्वानी के नेतृत्व में 02 माह में जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरूद्व लगातार चैकिंग अभियान चलाकर जागरूकता के साथ-साथ कुल- 16090 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 90,28,200 रूपये का राजस्व जमा करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

जिसमें ओवर लोड- 111, ओवर स्पीड- 283, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग करने पर-86, माल वाहन में सवारी बैठाने पर- 68, नशे में वाहन चलाने पर- 36 एवं अन्य 15366 वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही की गयी हैै।

Ad_RCHMCT